Month: February 2026

Noimg

मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में वित्तीय शिक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

छात्राओं को बचत, निवेश और वित्तीय अनुशासन के प्रति किया गया जागरूक नवगछिया। मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में नेशनल सेंटर फॉर फाइनेंशियल एजुकेशन (NCFE), जो कि RBI, SEBI, IRDAI और PFRDA द्वारा प्रमोटेड है, के प्रशिक्षक जया सरस्वती प्रसाद ने छात्राओं को वित्तीय शिक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में वित्त के विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अंशु अमन ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्राओं को बचत, निवेश और वित्तीय अनुशासन के प्रति जागरूक किया, ताकि वे अपने आर्थिक भविष्य को सुदृढ़ और सुरक्षित बना सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक […]

Noimg

आईजी ने नवगछिया पुलिस लाइन का किया वार्षिक निरीक्षण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

शस्त्रागार, वाहन परेड और प्रशिक्षुओं की परेड का लिया जायजा, अतिरिक्त सुरक्षा के निर्देश नवगछिया। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक कुमार ने नवगछिया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस केंद्र की सभी शाखाओं की पंजियों और अभिलेखों का अवलोकन किया तथा दस्तावेजों के समुचित संधारण की समीक्षा की। इसके अलावा शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की उपलब्धता, स्थिति और रख-रखाव का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन परेड का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिस वाहनों की कार्यशीलता, रख-रखाव और स्वच्छता की गहन जांच की गई। आईजी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और वाहनों के रख-रखाव में सुधार के लिए सुझाव भी दिए। इसी क्रम में, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों […]

Noimg

नवगछिया में वार्षिक बाल मेला का आयोजन, बच्चों ने दिखाई कला और खेलकूद में प्रतिभा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत नवगछिया नगर परिषद के राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, मनियामोर में वार्षिक बाल मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेलकूद, नृत्य कला और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद जहीर अकरम, सहायक शिक्षक मोहम्मद महमूद आलम और परवेज आलम, तथा शिक्षिकाएँ खुशबु कुमारी, कुमारी प्रीतम भारती और दिव्यशिखा के देखरेख में संपन्न हुआ। अभिभावक और अतिथि के रूप में शामिल समाजसेवी विवेकानंद साह ने कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि वे शिक्षित होकर देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। शिक्षा ही समाज को सुदृढ़ और सशक्त बनाती है।” इस कार्यक्रम में स्थानीय अंगनबाड़ी केंद्र के […]

Noimg

आईआरपीएम विभाग में राम चंद्र मंडल के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : विश्वविद्यालय के औद्योगिक संबंध एवं कार्मिक प्रबंध विभाग (आईआरपीएम) में राम चंद्र मंडल, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभाग के स्नातकोत्तर सेमेस्टर-I, सत्र 2025-27 और सेमेस्टर-III, सत्र 2024-26 के सभी छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। प्रभारी विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर (डॉ.) रवि प्रकाश यादव ने कहा, “आपके बिना ऑफिस पहले जैसा नहीं रहेगा। आपका सहयोग और यादों के लिए धन्यवाद। जहाँ भी रहें, हमेशा चमकते रहें।” मुकेश कुमार विजेता ने अपने संबोधन में कहा, “आपकी मेहनत और लगन ने हम सभी को प्रेरित किया है। उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं।” डॉ. देवेंद्र कुमार ने […]

Noimg

माघी पूर्णिमा पर बरारी गंगा घाटों पर उमड़ी भारी श्रद्धालु भीड़ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और आपदा मित्र तैनात, राहत-बचाव की पूरी तैयारी भागलपुर। माघी पूर्णिमा को लेकर बरारी स्थित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ सरदार समुदाय के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बरारी सीढ़ी घाट, बरारी पुल घाट, मूसहरी घाट और कालीघाट पर एसडीआरएफ टीम, आपदा मित्र और प्रशिक्षित गोताखोरों को तैनात किया गया है। घाटों पर भीड़ अधिक होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए विशेष सुरक्षा […]

Noimg

टूटा पुल पर हाईवा खड़ी कर गिट्टी गिराने से भागलपुर–दुमका मार्ग घंटों जाम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

थाना की लापरवाही पर सवाल, स्कूल और दफ्तर जाने वालों को परेशानी भागलपुर। भागलपुर–दुमका मुख्य मार्ग पर टूटा पुल के समीप शनिवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, पुल के बीच एक हाईवा गाड़ी को खड़ा कर गिट्टी गिराई जा रही थी, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यह जाम कई घंटों तक बना रहा। जाम का सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले शिक्षकों, छात्रों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों पर पड़ा। कई छात्र समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके, तो कुछ की स्कूल छुट भी गई। वहीं कार्यालय जाने वाले कर्मचारी भी घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी […]

Noimg

अकबरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भट्टे से काम कर लौट रहे थे घर, आरोपी बाइक चालक हिरासत में भागलपुर। भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती चक नया टोला गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभास मंडल (60 वर्ष), निवासी मोती चक नया टोला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभास मंडल रोज की तरह भट्टे से काम कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। घटना की […]

Noimg

गोराडीह में जमीनी विवाद को लेकर दो गोतिया के बीच हिंसक झड़प, नौ घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप भागलपुर। गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गोतिया के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष से पांच लोग और दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर एक पक्ष के राम प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि उनके गोतिया अधिक यादव, मुकेश यादव और अजीत यादव जबरन उनके हिस्से की जमीन पर घर का निर्माण कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। राम प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने पूर्व […]

Noimg

काम करने से इनकार पर मजदूर की बेरहमी से पिटाई, पीड़ित ने आईजी से लगाई न्याय की गुहार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

एक माह से मायागंज अस्पताल में इलाजरत, पुलिस जांच में जुटी भागलपुर । नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में मजदूरी करने से इनकार करने पर एक मजदूर के साथ बेरहमी से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सदानंद सिंह के यहां काम करने से मना करने पर तीन लोगों ने मिलकर मजदूर की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित मजदूर की पहचान लुथी मंडल के रूप में हुई है, जो पिछले एक माह से भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में इलाजरत है। पीड़ित ने बताया कि वह वर्तमान में प्रकाश नामक व्यक्ति के यहां मजदूरी करता है। करीब पांच दिन पूर्व सदानंद सिंह ने उस पर अपने यहां काम […]