0
(0)

एक माह से मायागंज अस्पताल में इलाजरत, पुलिस जांच में जुटी

भागलपुर । नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में मजदूरी करने से इनकार करने पर एक मजदूर के साथ बेरहमी से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सदानंद सिंह के यहां काम करने से मना करने पर तीन लोगों ने मिलकर मजदूर की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित मजदूर की पहचान लुथी मंडल के रूप में हुई है, जो पिछले एक माह से भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में इलाजरत है। पीड़ित ने बताया कि वह वर्तमान में प्रकाश नामक व्यक्ति के यहां मजदूरी करता है। करीब पांच दिन पूर्व सदानंद सिंह ने उस पर अपने यहां काम करने का दबाव बनाया और मना करने पर हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी दी थी।

लुथी मंडल के अनुसार, धमकी को गंभीरता से नहीं लेने पर कुछ दिनों बाद तीन लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद भागलपुर पहुंचे पीड़ित लुथी मंडल ने भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने कहा कि दबंगों द्वारा मजदूरों को जबरन काम करने के लिए डराना-धमकाना बेहद चिंताजनक है।

इस संबंध में भवानीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: