Month: March 2026

Noimg

होली जांच अभियान के बीच बड़ा हादसा : एनएच-31 पर खड़ी बस में ट्रक की भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान रविवार को नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा चौक थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मध्य निषेध विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच की जा रही थी, तभी सड़क किनारे खड़ी यात्री बस में पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। जांच के दौरान मची अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार होली को देखते हुए मध्य निषेध विभाग द्वारा शराब माफियाओं पर कार्रवाई के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। पूर्णिया से भागलपुर जा रही एक यात्री bus […]

Noimg

जमीन विवाद को लेकर मारपीट, आठ लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित मृत्युंजय कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही आठ लोगों पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। पिलर गाड़ने का विरोध करने पर हमलामृत्युंजय कुमार (पुत्र — स्व. चंदेश्वरी पंडित, निवासी — मुरली) ने अपने आवेदन में बताया कि 13 मार्च की रात करीब 8 बजे गांव के शशिधर सिंह, सुबोध सिंह, बजरंगी सिंह, अशोक सिंह, निर्मला देवी, राखी देवी, सविता देवी और तुलसी कुमारी विवादित जमीन पर पिलर गाड़ रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, शशिधर सिंह […]

Noimg

मां आनंदी द्वारा महिला उद्यमिता सह होली मिलन समारोह का आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। होली के पावन अवसर पर मां आनंदी संस्था द्वारा महिला उद्यमिता सह होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा रश्मि रंजना, अनीता अनवर, अर्चना जी सहित कई गणमान्य अतिथि एवं संस्था से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। संस्था की ओर से आगंतुक अतिथियों का अबीर-गुलाल लगाकर, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ […]

Noimg

सुदामा प्रसाद का बयान: “बिहार में फैक्ट्री लगाने वालों में भगदड़ की स्थिति” || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। आरा से सांसद और भाकपा (माले) के नेता सुदामा प्रसाद ने भागलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की औद्योगिक स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में फैक्ट्री लगाने वाले उद्यमियों के बीच “भगदड़ जैसी स्थिति” बन गई है और कई निवेशक उद्योग लगाने के बाद अब पछता रहे हैं। सांसद ने उदाहरण देते हुए कहा कि आरा जिले के एक व्यवसायी ने इथनॉल फैक्ट्री स्थापित की थी, लेकिन वर्तमान नीतिगत परिस्थितियों के कारण वे अब “माथा ठोकने” की स्थिति में पहुंच गए हैं। उनका आरोप है कि सरकारी नीतियों में अस्थिरता और बाजार की अनिश्चितता के चलते उद्योगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन […]

Noimg

सनोखर थाना में जनसंवाद कार्यक्रम, एसएसपी ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सनोखर थाना परिसर में शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव स्वयं उपस्थित होकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना था। एसएसपी ने कहा कि सरकार आम लोगों के जीवन में खुशहाली लाने और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रत्येक शनिवार को थानों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोग सीधे पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याएं रख सकें। जनसंवाद कार्यक्रम में सनोखर थाना क्षेत्र से कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई। हालांकि, […]

Noimg

पीएम किसान योजना में साइबर ठगी का भंडाफोड़, 6.33 लाख नकद के साथ दो आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर पुलिस ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के लाभुकों के खातों से अवैध निकासी करने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 लाख 33 हजार रुपये नकद सहित लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों में लगातार तकनीकी विश्लेषण और छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को चंदन कुमार साह (पिता–सरयु साह), निवासी बदलीगंज, थाना ईशीपुर बराहट द्वारा लिखित शिकायत दी गई। शिकायत में बताया गया कि पीएम किसान योजना के तहत जिन किसानों के खातों का केवाईसी नहीं हुआ था, उनके नाम […]

Noimg

कहलगांव में वाहन चेकिंग के दौरान 7 किलो गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के क्रम में काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से लगभग 7 किलोग्राम गांजा तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान पीरपैंती निवासी रन्टू मंडल के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक से पूछताछ जारी है। दोनों को मौके पर ही हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध तस्करी पर नियंत्रण को लेकर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया […]

Noimg

भागलपुर: गौशाला प्रांगण में अनुराधा खेतान के निधन पर शोकसभा आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। शहर के गौशाला प्रांगण में रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान की पत्नी अनुराधा खेतान के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके निधन की खबर से शहर के सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। शोकसभा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि तथा रेल यात्री संघ के सदस्य उपस्थित हुए। सभी ने अनुराधा खेतान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अनुराधा खेतान सरल, मिलनसार एवं धर्मपरायण व्यक्तित्व की धनी थीं। वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं और […]

Noimg

वेब सीरीज ‘संजीदगी एक पहेली’ के लिए कलाकारों का चयन संपन्न, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सामाजिक संदेश पर आधारित वेब सीरीज ‘संजीदगी एक पहेली’ के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। चर्चित शिशु रोग विशेषज्ञ एवं जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह की रचना तथा समाजसेवी संजीव सुमन के निर्देशन में बन रही इस वेब सीरीज के लिए आयोजित ऑडिशन में भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऑडिशन का मुख्य उद्देश्य अंग क्षेत्र की स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें अभिनय के क्षेत्र में एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना रहा। चयन प्रक्रिया के दौरान दर्जनों महिला एवं पुरुष कलाकारों ने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने ‘संजीदगी’ और ‘लापरवाही’ जैसे गंभीर सामाजिक विषयों पर आधारित दृश्यों की प्रस्तुति दी, जिसमें संवाद […]

Noimg

हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर संघ के शताब्दी वर्ष में आदमपुर स्थित शिव शक्ति गार्डन में हिन्दू समाज द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित हुई प्रथम सांस्कृतिक सत्र में सनातन संस्कृति को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन कृष्णा कलायन कला केंद्र की निदेशक श्वेता सुमन के द्वारा किया गया इसके दूसरे सत्र में हिन्दू समाज को एक जुट रखने के लिए पंच परिवर्तन पर मुख्य वक्ता सह प्रान्त कार्यवाह बालमुकुंद ने किया। मंच की अध्यक्षता शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने किया।विभाग प्रचार प्रमुख अजीत घोष ने हिन्दु समाज की चुनौती और समाधान के विषय में बताया, मंच के मुख्य अतिथि शिव शक्ति मंदिर महंत अरुण बाबा रहे,महानगर प्रचार प्रमुख आशीष आनंद ने मंच संचालन किया। सांस्कृतिक सत्र की शुरुआत जिसमें […]