



नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए सोमवार को कांड में संलिप्त एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की जा रही जांच का हिस्सा है।

मामला 23 अक्टूबर 2025 का है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो की सत्यता की जांच के बाद झंडापुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त दीपक रविदास को एक देसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में 24 अक्टूबर 2025 को झंडापुर थाना कांड संख्या 144/25 दर्ज किया गया था। कांड में धारा 25(1-बी)ए, 25(9), 26 और 35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 18 नवंबर 2025 को पुलिस ने कांड में शामिल एक और अभियुक्त विशाल गुप्ता, पिता विजय गुप्ता, निवासी जयरामपुर तेलधी टोला, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
















