5
(2)

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में पुलिस ने मद्यनिषेध अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 10 लीटर देशी शराब के साथ एक टोटो चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें शराब की अवैध ढुलाई की जानकारी मिली थी।

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2025 को खरीक थाना पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी अठगामा निवासी एक युवक टोटो में देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और टोटो चालक अमरजीत कुमार, पिता मनोहर मंडल, निवासी बड़ी अठगामा, थाना खरीक, जिला भागलपुर को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके टोटो से 10 लीटर देशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने टोटो वाहन को भी मौके पर ही जप्त कर लिया और पूरे मामले में खरीक थाना कांड संख्या 346/25, दिनांक 19.11.25, धारा 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त अमरजीत कुमार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: