



नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। परिजनों ने 17 अक्टूबर 2025 को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि 15 अक्टूबर को उनकी नाबालिग बेटी जलावन लेने बहियार गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी।

शिकायत दर्ज होने पर खरीक थाना कांड संख्या 313/25, दिनांक 17.10.25, धारा 137(2)/96/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस टीम लगातार छानबीन में जुटी रही और विभिन्न संभावित स्थानों पर खोज अभियान चलाया।

लगातार प्रयासों के बाद 18 नवंबर 2025 को पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएँ पूरी की जा रही हैं और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की अगली कार्रवाई प्रोटोकॉल के तहत पूरी की जा रही है और अपहृता को परिजनों को सौंपने से पहले चिकित्सीय जांच सहित सभी औपचारिकताएँ सुनिश्चित की जाएँगी।
















