



नारायणपुर स्थित जय प्रकाश महाविद्यालय के नए प्राचार्य डॉ. इमरान खां का स्वागत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर इकाई द्वारा किया गया। स्वागत कार्यक्रम में अभाविप जिला सह संयोजक कुंदन पोद्दार, कॉलेज अध्यक्ष अंकेश कुमार और पंकज यादव ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान प्राचार्य से महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पीजी कक्षाओं की पढ़ाई शुरू कराने, छात्रावास की व्यवस्था, कॉलेज मैदान में जमा पानी की समस्या और मैदान में अनावश्यक जानवरों के प्रवेश जैसी समस्याओं पर विशेष रूप से बातचीत हुई।

प्राचार्य डॉ. इमरान खां ने छात्रों को आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा। कार्यक्रम में अंकेश कुमार, पंकज कुमार, सुभम भारती, सौम्या कुमारी, ईशिका कुमारी, तपेश कुमार, कुंदन पोद्दार, मुकेश कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।













