5
(1)

भागलपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा बुनियाद केंद्र, नाथनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला और गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दृष्टिबाधित श्रेणी की गायन प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोविन्द कुमार को द्वितीय तथा संतोष कुमार को तृतीय स्थान मिला। वहीं मूक-बधिर श्रेणी की चित्रकला प्रतियोगिता में अभिजीत कुमार प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और दिव्यांशु कुमार तृतीय स्थान के विजेता घोषित हुए।

कार्यक्रम में न सिर्फ दिव्यांग बच्चों को बल्कि दिव्यांगता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों और बुनियाद केंद्र, भागलपुर सदर के कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक अगम श्रीवास्तव ने की। उन्होंने प्रतिभागियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि रवि कुमार अभिषेक, सक्षम इकाई के जिला प्रबंधक तनवीर आलम तथा बुनियाद केंद्र, नाथनगर के कई कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं उनके अभिभावकों की सहभागिता उत्साहजनक रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: