December 4, 2025
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर चित्रकला एवं गायन प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा बुनियाद केंद्र, नाथनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला और गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। दृष्टिबाधित श्रेणी की गायन प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोविन्द कुमार को द्वितीय तथा संतोष कुमार को तृतीय स्थान मिला। वहीं मूक-बधिर श्रेणी की चित्रकला प्रतियोगिता में अभिजीत कुमार प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और दिव्यांशु कुमार तृतीय स्थान के विजेता घोषित हुए। कार्यक्रम में न सिर्फ दिव्यांग बच्चों को बल्कि दिव्यांगता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों और बुनियाद केंद्र, भागलपुर सदर के कर्मियों […]