November 22, 2025
भागलपुर में किसानों का हंगामा, गंगा की धारा मोड़ने के विरोध में आगजनी और सड़क जाम ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत अजमेरीपुर बैरिया में गंगा की धारा मोड़ने को लेकर शुक्रवार को किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। तीन दिनों से गंगा में इन्लेंड वाटर सर्वे के तहत चल रहे कार्य का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि यदि गंगा की धारा मोड़ दी गई तो गांवों में कटाव का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा और हजारों लोगों की उपजाऊ जमीन पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि गंगा फिलहाल पश्चिम से बहकर बैरिया होते हुए सीधे उत्तर दिशा की ओर जा रही है, लेकिन अब सरकार पूर्व दिशा की ओर बहने वाली उपजाऊ जमीन के बीच से मुख्य धारा निकालने की तैयारी में है। बैरिया, अजमेरीपुर, रसीदपुर, दिलदारपुर, […]