



नवगछिया । नवगछिया के कचहरी मैदान में शनिवार सुबह 11 बजे से नवगछिया प्रीमियर लीग (NPL) का भव्य शुभारंभ होगा । उद्घाटन से पहले शुक्रवार को मैच पिच पर विशेष पूजा अर्चना की गई, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया हैं ।

उद्घाटन मुकाबले में नवगछिया थंडर्स और नवगछिया रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होगी । दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में शानदार जोश और उत्साह का प्रदर्शन करेंगें । आयोजकों ने बताया कि इस लीग का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है और उन्हें अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर देना है।

पूरे टूर्नामेंट के मैच AnmolAdityaCricket Live यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण के माध्यम से देखे जा सकेंगे। आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मैदान पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएँ। नवगछिया प्रीमियर लीग का यह आयोजन क्षेत्रीय खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा देगा और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

















