December 2, 2025
विश्व एड्स दिवस पर जी.बी. कॉलेज नवगछिया में जागरूकता अभियान आयोजित ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई–1, जी.बी. कॉलेज नवगछिया द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा ने किया। इस अवसर पर एड्स जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर नवगछिया बाजार तक गई, जहां लोगों को एड्स से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। नागरिकों को सुरक्षित यौन संबंध अपनाने, नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा दूषित रक्त के उपयोग से बचने की सलाह दी गई। रैली में प्रोफेसर शिवशंकर मंडल, डॉ. राजकुमार, डॉ. मुसर्रत, डॉ. मंजू, डॉ. श्याम, डॉ. अनिल, डॉ. सुनील, डॉ. चंदा, […]