


भागलपुर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एआरटी सेंटर भागलपुर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अभिलेश कुमार तथा वरीय चिकित्सक डॉ. हेमशंकर शर्मा शामिल हुए। दोनों चिकित्सकों ने एड्स से बचाव, जागरूकता तथा रोकथाम के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना और संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक एहतियाती कदमों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में मेडिकल स्टाफ, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।















