



नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के एक कांड में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 अगस्त 2025 को व्यवहार न्यायालय नवगछिया परिसर से एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 05 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इस घटना के संबंध में नवगछिया थाना में कांड संख्या 259/25 दिनांक 18.08.25 के अंतर्गत धारा 25(1-b)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

कांड की जांच के क्रम में पहले ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। बाकी वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 30 नवंबर 2025 को कांड में संलिप्त अभियुक्त मुन्ना कुमार, पिता अमीन मंडल, निवासी छोटी परबत्ता थाना इस्माईलपुर जिला भागलपुर, को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
















