October 20, 2025
नवगछिया के निजी क्लिनिक में नवजात शिशु बदलने का आरोप, परिजनों में आक्रोश ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गौशाला रोड स्थित एक निजी क्लिनिक “स्नेहा बेबी केयर सेंटर” पर नवजात शिशु बदलने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने क्लिनिक पर हंगामा किया। साथ ही, स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर शिशवा गांव निवासी खुशबू देवी, पति सुमन कुमार, ने 17 अक्टूबर को अपने नवजात शिशु को इलाज के लिए स्नेहा बेबी केयर सेंटर में भर्ती कराया था। क्लिनिक प्रबंधन ने शिशु को पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित बताकर भर्ती कर लिया। रविवार 19 अक्टूबर को, शिशु की स्थिति गंभीर बताकर मौखिक रूप से […]