



नवगछिया । भावानीपुर थाना क्षेत्र में दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को एक मारपीट की घटना सामने आई। वादी मो. मजिद ने पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि पूर्व विवाद को लेकर उनके पड़ोसी मो. डब्बू एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य हरवे हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस आए और उनके साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना कांड संख्या 216/25 दिनांक 16.10.25 के तहत धारा 191(2)/190/109/126(2)/303(2)/115(2)/352/351(2)(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में संलिप्त अभियुक्त मो. डब्बू, पुत्र जखानी, निवासी मधुरापुर, थाना-भावानीपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
















