October 18, 2025
धनतेरस पर आज बाजार में रहेगी रौनक, खरीदारी को लेकर ग्राहकों में उत्साह ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : धनतेरस पर्व का शुभ दिन आज है। इस अवसर पर नवगछिया बाजार समेत आसपास के इलाकों में बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। सुबह से ही दुकानदार ग्राहकों के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जगह-जगह बर्तन, सजावटी सामान, मिठाइयां, पूजा-सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गई हैं। धनतेरस पर हर साल की तरह इस बार भी लोगों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन सोना, चांदी, बर्तन या नई वस्तु की खरीद शुभ होती है। इसी परंपरा को निभाने के लिए लोग सुबह से ही बाजारों का रुख कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न […]