October 16, 2025
भागलपुर की सात सीटों पर एनडीए ने तय की रणनीति, महागठबंधन में अब भी टिकट पर तकरार जारी ||GS NEWS
भागलपुरDESK2025भागलपुर | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर की सियासत अपने चरम पर है। जिले की सातों सीटों पर एनडीए की स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है, जबकि महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर अब भी घमासान मचा हुआ है। इस बार राजनीतिक दलों में प्रचार से ज़्यादा उथल-पुथल टिकट वितरण को लेकर देखने को मिल रही है। एनडीए की ओर से सातों सीटों पर समीकरण लगभग तय माने जा रहे हैं। तीन सीटें जदयू, तीन भाजपा और एक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दी गई हैं। जदयू को सुल्तानगंज, कहलगांव और गोपालपुर सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा ने भागलपुर, पीरपैंती और बिहपुर पर कब्जा जमाया है। एलजेपी (रामविलास) को नाथनगर सीट दी गई है। जदयू ने सुल्तानगंज से मौजूदा […]