



नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई 14 अक्टूबर 2025 को की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नितिश कुमार, पिता पलटु मंडल, निवासी उस्मानपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।

मामले से जुड़ी जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त 2025 को खरीक थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 243/25, दिनांक 07.08.25, धारा 317(4)/317(5)/3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।
कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 14 अक्टूबर को मामले में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त नितिश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

















