



नवगछिया । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बाल भारती विद्यालय एवं बाल भारती के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्काउट एंड गाइड एवं एनसीसी के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी.पी. सिंह एवं बाल भारती के प्राचार्य कौशल किशोर जयसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर गौशाला रोड, महाराज जी चौक, स्टेशन रोड, हरियापट्टी होते हुए नंदलाल चौक से वापस विद्यालय पहुंची।

छात्र-छात्राओं ने “मेरा वोट, मेरा अधिकार”, “पहले मतदान, फिर जलपान”, और “लोकतंत्र की शान है, मतदान हमारी पहचान है” जैसे नारों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय के एमसीसी ऑफिसर विकास पांडे, स्काउट एंड गाइड जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद, निशीष कुमार, खुशबू मिश्रा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना एवं युवाओं में जागरूकता फैलाना था।
















