



नवगछिया । रविवार को खरीक स्थित बाबा गणिनाथ धाम परिसर में नई समिति का गठन किया गया। समुदाय के लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ। नई समिति में अशोक साह को अध्यक्ष, परशुराम कुमार साह को सूचना मंत्री, अरविंद साह को उपाध्यक्ष, राम चंदन साह और अमित साह को सदस्य, महेश साह को कोषाध्यक्ष तथा संजय साह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समिति गठन के साथ ही समारोह में हलवाई समाज के 15 बच्चे एवं बच्चियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कटिहार से आए मनोज साह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, खरीक प्रखंड प्रमुख, प्रमुख संघ भागलपुर के जिलाध्यक्ष शंकर यादव उर्फ दल्लू बाबू, खरीक धाम के पदाधिकारी एवं निरंजन साह उपस्थित रहे।

पूर्व अध्यक्ष शंकर साह और निरंजन साह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने आगामी 26 तारीख को होने वाले धर्मशाला एवं कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ भी दीं।












