5
(1)

नवगछिया। स्थानीय खेल प्रतिभा एक बार फिर चमकी है। नवगछिया के दो उभरते खिलाड़ी—विशाल कुमार और शहंशाह खान—का चयन बिहार राज्य अंतर-प्रमंडलीय क्रिकेट (अंडर-14) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी आगामी माह बेगूसराय में आयोजित होने वाली इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भागलपुर प्रमंडल की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।

कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य के विभिन्न प्रमंडलों की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का चयन नवगछिया क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने जानकारी दी कि दोनों खिलाड़ियों के चयन पर नवगछिया खेल संघ और क्रिकेट से जुड़े पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। बधाई देने वालों में नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संरक्षक आर. पी. राकेश, संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, रामकुमार साहू, क्रिकेट संघ के राजेश कुमार राजू, सरोज झा, इजहार अली, इबरार आलम, मुकेश सिंह, अमित पांडे, अनुराग साह, फूड प्लाजा के संस्थापक संतोष कुमार, कंचन सिंह, मुकेश राणा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स और राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत शामिल हैं।

सभी ने दोनों खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: