December 1, 2025
राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए नवगछिया के दो खिलाड़ी चयनित||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। स्थानीय खेल प्रतिभा एक बार फिर चमकी है। नवगछिया के दो उभरते खिलाड़ी—विशाल कुमार और शहंशाह खान—का चयन बिहार राज्य अंतर-प्रमंडलीय क्रिकेट (अंडर-14) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी आगामी माह बेगूसराय में आयोजित होने वाली इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भागलपुर प्रमंडल की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य के विभिन्न प्रमंडलों की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का चयन नवगछिया क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने जानकारी दी कि दोनों खिलाड़ियों के चयन पर नवगछिया खेल संघ और […]