5
(1)

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में नवगछिया पुलिस जिला द्वारा साइबर सेफ्टी, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एसडीपीओ नवगछिया ओम प्रकाश, एसएचओ रविशंकर सिंह और सब-इंस्पेक्टर दिव्या प्रभा थे। तीनों ने बच्चों को रोचक उदाहरणों और वास्तविक घटनाओं के आधार पर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।

एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि “डिजिटल युग में बच्चों का साइबर सुरक्षित रहना अत्यंत आवश्यक है। सोशल मीडिया का सतर्कता के साथ उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।”

एसएचओ रविशंकर सिंह ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए कहा, “हेलमेट, सीटबेल्ट और गति सीमा—ये केवल कानून नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा की ढाल हैं। विद्यार्थी स्वयं इन नियमों का पालन करें और अपने परिवार को भी जागरूक करें।”

सब-इंस्पेक्टर दिव्या प्रभा ने महिला सुरक्षा पर संबोधन देते हुए कहा, “किसी भी प्रकार की धमकी या परेशानी को नजरअंदाज न करें। 1091 और 112 जैसे हेल्पलाइन नंबर हमेशा आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हैं। आत्मविश्वासी और सजग रहना आज की सबसे बड़ी शक्ति है।”

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक देव प्रसाद सिंह, स्कूल मैनेजिंग कमिटी के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा और कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक रुंगटा भी उपस्थित रहे। प्राचार्य नवनीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना विद्यालय की प्राथमिकता है। पुलिस विभाग का यह सहयोग अत्यंत सराहनीय है।”

प्रशासक डी. पी. सिंह ने कहा, “जब बच्चे कम उम्र में ही सुरक्षा और नियमों का महत्व समझ लेते हैं, तो वे जीवनभर जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।” उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा ने इस संयुक्त पहल की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे सेमिनार समाज में सुरक्षा की मजबूत नींव तैयार करते हैं। विद्यालय आगे भी ऐसी पहल जारी रखेगा।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया और इस आयोजन में सहयोग देने वाले पूरे विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: