



भागलपुर के टाउन हॉल में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की जन समर्थन सभा आयोजित की गई। इस मौके पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक रजक और महानगर अध्यक्ष सनोज यादव ने मंत्री का फूल-माला और अंग वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई व्यक्तिगत शौक नहीं था, बल्कि वे केवल जनता की सेवा के उद्देश्य से राजनीति में आए। इसी सेवा भावना के कारण उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला।

अपने संबोधन में मंत्री ने केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों और चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर जनहित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया है।












