5
(1)

भागलपुर । भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर गांव में एक व्यक्ति की गहरे कुंड में गिरने से मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल फैल गया है, जहां पति की असमय मृत्यु से पत्नी की जिंदगी में अंधेरा छा गया और बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग 8 बजे हुई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार शरणाती टोला के वार्ड नंबर 9 निवासी 25 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में हुई है। रंजीत कुमार का ससुराल नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के वार्ड नंबर 5 में स्थित भरत पंडित के घर में था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले एक महीने से मानसिक पीड़ा से ग्रसित था। रंजीत कुमार की शादी 1 वर्ष पूर्व, 12 जुलाई को रीना कुमारी से हुई थी और उनके एक महीने से कम उम्र का एक पुत्र भी है।

सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मृतक गहरे कुंड में गिरने के कारण गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: