


भागलपुर जिला युवा कांग्रेस के बैनर तले “चलो वार्ड चलो पंचायत” कार्यक्रम के तहत कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के काजीपुरा वार्ड संख्या-4 में जागरूकता और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनता की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महागठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। उन्होंने वार्डवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार और बिहार सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही है, लेकिन कांग्रेस उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी।

प्रवीण सिंह कुशवाहा ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उसे छलिया करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों को सिर्फ छलने का काम कर रही है और जनता को गुमराह कर रही है।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।













