5
(1)

भागलपुर : पटना के रामनगरी आशियाना रोड स्थित बीएन पिकलबॉल एकेडमी में बिहार पिकलबॉल संघ के तत्वावधान में 10वीं बिहार राज्यस्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पांच दिनों तक चली, जिसमें लगभग 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कुल 600 मैच खेले।

टूर्नामेंट के सफल संचालन में कमिटी के चेयरमैन अभय कुमार, अपूर्व कुमार और रोहित सूरी की अहम भूमिका रही। पुरस्कार वितरण समारोह में इंडियन ऑयल के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार अमर, केमिस्ट बॉक्स के निदेशक चंदन रुंगटा, हुआ हेवेन के निदेशक सुमित अग्रवाल, बिहार पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष की पत्नी नीलम गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष गौरी शंकर और सदस्य राज कुमार निराला उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता ने किया, मंच संचालन संघ के कोषाध्यक्ष आनंद सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने दिया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –

अंडर-14 बालक एकल:
गोल्ड – अंकित, सिल्वर – हर्ष कुमार, कांस्य – प्रिंस कुमार

अंडर-14 बालक युगल:
गोल्ड – अंकित व आदित्य, सिल्वर – प्रिंस व आकाश, कांस्य – हर्ष व वंश

अंडर-14 बालिका एकल:
गोल्ड – राखी कुमारी, सिल्वर – रानी कुमारी, कांस्य – खुशी कुमारी

अंडर-14 बालिका युगल:
गोल्ड – राखी व रानी, सिल्वर – ज्योति व रोशनी कुमारी, कांस्य – स्नेहा व खुशी कुमारी

अंडर-18 बालक एकल:
गोल्ड – कार्तिकेय अगासी, सिल्वर – पीयूष गुप्ता, कांस्य – रिशु गुप्ता

अंडर-18 बालक युगल:
गोल्ड – राजीव कुमार व पीयूष गुप्ता, सिल्वर – रौनक व अनुराग, कांस्य – रिशु व आशीष गुप्ता

ओपन पुरुष एकल:
गोल्ड – अविनाश (रोहतास), सिल्वर – आदित्य गुप्ता (पटना), कांस्य – अपूर्व कुमार (पटना)

ओपन पुरुष युगल:
गोल्ड – अविनाश व राजीव (रोहतास), सिल्वर – अपूर्व व आदित्य गुप्ता (पटना), कांस्य – रोहित सूरी व अभय (सीतामढ़ी)

ओपन महिला एकल:
गोल्ड – भूमि गुप्ता (पटना), सिल्वर – निकिता सिन्हा (पटना), कांस्य – लक्ष्मी कुमारी (समस्तीपुर)

ओपन महिला युगल:
गोल्ड – भूमि गुप्ता व निकिता सिन्हा (पटना), सिल्वर – आर्ची कुमारी व लक्ष्मी कुमारी (खगड़िया), कांस्य – राखी व रानी (पटना)

ओपन मिक्स युगल:
गोल्ड – आदित्य गुप्ता व भूमि गुप्ता (पटना), सिल्वर – अपूर्व व निकिता (पटना), कांस्य – अनुकूल सिंह व राखी कुमारी (बक्सर)

35 प्लस एकल:
गोल्ड – अनुकूल सिंह, सिल्वर – अभय कुमार, कांस्य – वीरेंद्र कुमार

35 प्लस युगल:
गोल्ड – आनंद व अभय, सिल्वर – वीरेंद्र व अनुकूल, कांस्य – संतोष अमर व मनन सिंह

50 प्लस एकल:
गोल्ड – वीरेंद्र कुमार, सिल्वर – प्रमोद कुमार, कांस्य – रंजन गुप्ता

50 प्लस युगल:
गोल्ड – रंजन गुप्ता व वीरेंद्र कुमार, सिल्वर – प्रमोद कुमार व प्रेम कुमार

ओपन इंटरमीडिएट एकल:
गोल्ड – साहिल जैन, सिल्वर – चंदन रुंगटा, कांस्य – सुमित अग्रवाल

ओपन इंटरमीडिएट युगल:
गोल्ड – संतोष अमर व मनन सिंह, सिल्वर – विशी जैन व साहिल जैन, कांस्य – सुमित अग्रवाल व चंदन रुंगटा

35 प्लस इंटरमीडिएट एकल:
गोल्ड – साहिल जैन, सिल्वर – चंदन रुंगटा, कांस्य – विशी जैन

35 प्लस इंटरमीडिएट युगल:
गोल्ड – साहिल जैन व विशी जैन, सिल्वर – आमोद मिश्रा व संतोष सिंह, कांस्य – चंदन रुंगटा व सुमित अग्रवाल

इस प्रतियोगिता की जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: