



भागलपुर । शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रोजेक्ट इंटर स्कूल सैदपुर गोपालपुर के बच्चों ने समूह लोक गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र यादव और सभी शिक्षकों ने बच्चों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस सफलता में विशेष रूप से संगीत शिक्षक ललित कुमार और धनंजय पासवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतिभागी छात्राओं नंदिनी, मधु और शांभवी की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और भविष्य में भी बच्चों को इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।














