5
(1)

भागलपुर। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मुस्लिम स्कूल समपार के पास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने दबे स्वर में बताया कि यह हादसा मोबाइल छिनतई की घटना के दौरान हुआ। बताया गया कि किसी चोर ने मोबाइल छीना और मौके से फरार हो गया। इसी दौरान मोबाइल छिनतई करने वाले चोर को पकड़ने की कोशिश में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।

रेल थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: