5
(1)

भागलपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन के ऊपरी तल पर अवस्थित वार रूम में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर के अंतर्गत दावा और आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन है। यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है या किसी मृतक अथवा अनुपस्थित मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने की आवश्यकता है, तो इसके लिए शपथ पत्र के साथ दावा या आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: