



भागलपुर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार को शहर की मुख्य सड़कों पर उतरी और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान की शुरुआत लोहिया पुल के नीचे से की गई, जो खलीफा बाग चौक होते हुए वैरायटी चौक तक चलाया गया।

अभियान के दौरान टीम ने फुटपाथ व सड़क पर दुकान फैलाने वाले सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी कि अब फुटपाथ और सड़क पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यात्रात डीएसपी संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि बुधवार से सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी बाजारों में तैनात रहेंगे। यदि कोई दुकानदार सड़क पर सामान फैलाते पाया गया, तो उसकी फोटो खींचकर नगर निगम को भेजी जाएगी। निगम उसी तस्वीर के आधार पर चालान जारी करेगा, जिसे दुकानदारों को अनिवार्य रूप से निगम कार्यालय में जमा करना होगा।

अभियान के दौरान आज भी कई दुकानदारों से मौके पर जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।













