5
(1)

भागलपुर में शुक्रवार को भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चंपा देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेरमारी पीरपैंती तथा माउंट कार्मेल स्कूल, भागलपुर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शेरमारी स्थित चंपा देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह का संचालन विद्यालय की प्रधान एवं गाइड कैप्टन जया मल्लिक के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने स्काउट-गाइड के आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं ने संदेश दिया कि “मतदान लोकतंत्र का उत्सव है, इसमें सभी की भागीदारी अनिवार्य है।”

वहीं, माउंट कार्मेल स्कूल, भागलपुर में भी भारत स्काउट और गाइड स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गाइड कैप्टन स्मिता ने किया। विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएँ और छात्राएँ कार्यक्रम में शामिल हुईं। सभी ने मिलकर स्काउट-गाइड के आदर्शों के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई और सेवा भावना का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), भागलपुर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन युवाओं को सशक्त और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत के साथ समारोह का समापन हुआ। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: