



नवगछिया। बिहार विधान परिषद सदस्य एवं राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनके सरकारी आवास पर जाकर बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र अंग वस्त्र से सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने उनके नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा और विश्वास जताते हुए कहा की भाजपा परिवार और सशक्त होगा व सफलता के नए आयाम स्थापित होंगे। भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवगछिया प्रो गौतम कुमार ने भी डॉ दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा की इनके नेतृत्व में भाजपा बिहार प्रदेश ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।













