5
(1)

भागलपुर के अलीगंज इलाके में चार दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल डॉक्टर राकेश कुमार यादव का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज में भर्ती थे, जहां उन्हें बचाने के लिए चिकित्सकों ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन वे जीवन की जंग हार गए।

डॉ. राकेश कुमार यादव एक निजी पैथोलॉजी लैब के संचालक थे और क्षेत्र में एक कुशल व संवेदनशील चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे। दुर्घटना के दिन वे अपने घर से गौराचक्की जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अलीगंज स्थित वारसलीगंज के पास एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे वहीं गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने जब उन्हें लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा तो तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। परिवार वालों ने उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया। डॉक्टरों की टीम ने लगातार चार दिनों तक इलाज किया, परंतु उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया और शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

जैसे ही डॉक्टर राकेश की मौत की खबर फैली, पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

स्थानीय लोगों और मरीजों के बीच डॉक्टर राकेश एक समझदार, विनम्र और समर्पित डॉक्टर के रूप में लोकप्रिय थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत और समाज दोनों को अपूरणीय क्षति हुई है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषी वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

अज्ञात वाहन की चपेट में आए डॉक्टर राकेश ने तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: