5
(1)

भागलपुर में एक मालवाहक ऑटो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास पावर ग्रिड के मोड़ पर हुई।

जानकारी के अनुसार, मालवाहक ऑटो में दो महिलाओं सहित चार लोग सवार थे। अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया। इस हादसे में मोहनपुर गांव निवासी प्रमोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएँ और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए डायल-112 की पुलिस टीम ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। मृतक के परिजन दिलीप ने बताया कि प्रमोद एक निजी फैक्ट्री में काम करता था और घर लौट रहा था। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

गांववासियों का कहना है कि गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई। मृतक और दो महिलाएँ रोज की तरह काम पर भागलपुर गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतक के तीन बच्चे हैं और वह मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम में तैनात सब इंस्पेक्टर हरिंदर साह ने बताया, “जब हम पहुंचे, तो ऑटो पलटी हुई थी और कोई अन्य गाड़ी आसपास नहीं थी। दो महिलाएँ घायल अवस्था में थीं, जबकि एक पुरुष की हालत गंभीर थी और एक की मौके पर मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है।”

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: