



नवगछिया : आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस जिला नवगछिया ने स्वीकृत CAPF कम्पनी के लिए दैनिक ऑपरेशनल प्लान तैयार किया है। इसके अंतर्गत जगह-जगह केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और जिला पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च, सघन वाहन जॉच, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा वारंट और कुर्की अधिपत्र तामिला के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी मतदाता सुरक्षित रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, सुनिश्चित करना है।
















