



नवगछिया : निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर नवगछिया प्रशासन द्वारा शारीरिक रूप से लाचार वृद्धजन में शामिल वार्ड 23 की वोटर कमलावती देवी का मतदान रविवार को पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों के साथ पुलिस बलों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। इस कार्य में लगे सभी मतदान कर्मियों और पदाधिकारीगण का वृद्धजन वोटर के परिवारजन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कमलावती देवी के परिजनों ने कहा कि निर्वाचन आयोग और नवगछिया प्रशासन की ओर से शारीरिक रूप से लाचार वृद्धजन को मतदान में शामिल करने के लिए किए गए विशेष प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। उनके अनुसार, कमलावती देवी जैसी वृद्धजन को मतदान का अधिकार दिलाने के इस प्रयास से न केवल उनकी भागीदारी सुनिश्चित हुई, बल्कि यह भी दर्शाया गया कि लोकतंत्र में हर एक वोट महत्वपूर्ण है।

















