4.5
(2)

भागलपुर संवाददाता। बिहपुर प्रखंड के खादी भंडार परिसर में आज 10 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मंच, बिहपुर प्रखंड के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ दिन के दस बजे से होगा।

मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रखंड के साथ-साथ अनुमंडल के विभिन्न गांवों से भी अनेक जेपी सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल होंगे। जयंती समारोह के सुचारू संचालन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, सचिव शंकर रजक, देवेंद्र कुमार साह, सुभाषचंद्र सिंह, गया प्रसाद यादव, नरेश कुमार साह, अजय कुमार चौधरी, गणेश कुमार, लड्डूलाल राय, मु. फकरूद्दीन और जितेंद्र पोद्दार सहित कई सदस्य शामिल हैं।

मंच के सदस्यों ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण सक्षम अधिकारी को आवेदन देकर कार्यक्रम आयोजित करने की औपचारिक अनुमति प्राप्त कर ली गई है। जयंती समारोह में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन, उनके संघर्ष और समाज परिवर्तन में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही उपस्थित जेपी सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: