0
(0)

नवगछिया ।
बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव स्थित हजरत सैयदना दाता मंगन शाह रहमतुल्लाह अलैहे के सालाना उर्स-ए-पाक के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा और अकीदत के साथ चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर बिहपुर की खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया की ओर से दरगाह पर विधिवत चादर चढ़ाई गई।

चादरपोशी कार्यक्रम का नेतृत्व खानकाह के सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खां कादरी फरीदी एवं नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां कादरी फरीदी ने किया। खानकाह की ओर से यह परंपरा लगातार 151वें वर्ष भी निभाई गई, जो सूफी परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक मानी जाती है।

इस अवसर पर सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खां कादरी फरीदी ने कहा कि दाता मंगन शाह रहमतुल्लाह अलैहे का दरबार प्रेम, शांति और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन और पाक नीयत से दाता के दरबार में दुआ करता है, उसकी मुराद जरूर पूरी होती है। उन्होंने समाज में भाईचारा, सौहार्द और आपसी सम्मान बनाए रखने का संदेश भी दिया।

चादरपोशी के दौरान दरगाह परिसर में विशेष दुआएं की गईं, जिसमें क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।

इस अवसर पर कर्रार खां, हजरत मौलाना अबू सालेह फरीदी, रहबर खां, गुलाम पंजतन फरीदी, रहनुमा खां, हस्सान खान, बुशमस आजम, सरफराज आलम, शमीम उर्फ मुनना, इम्तियाज आलम, सादाब खान, गुफरान खां, अंसार आलम, मेहरबान आलिया, दाउद फरीदी, गुड्डू खां, रौशन आलम सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

उर्स के अवसर पर पूरे इलाके में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और देर तक दरगाह पर जायरीनों का आना-जाना लगा रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: