February 6, 2026
बिहपुर में हजरत दाता मंगन शाह के सालाना उर्स पर चादरपोशी, 151वें वर्ष भी खानकाह की परंपरा रही कायम || GS NEWS
बिहपुरChanchal Jhaनवगछिया ।बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव स्थित हजरत सैयदना दाता मंगन शाह रहमतुल्लाह अलैहे के सालाना उर्स-ए-पाक के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा और अकीदत के साथ चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर बिहपुर की खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया की ओर से दरगाह पर विधिवत चादर चढ़ाई गई। चादरपोशी कार्यक्रम का नेतृत्व खानकाह के सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खां कादरी फरीदी एवं नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां कादरी फरीदी ने किया। खानकाह की ओर से यह परंपरा लगातार 151वें वर्ष भी निभाई गई, जो सूफी परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खां कादरी फरीदी ने कहा कि दाता मंगन शाह रहमतुल्लाह अलैहे का दरबार प्रेम, […]