Category Archives: खरीक

Noimg

खरीक बाजार के चैती दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री 1008 सूर्य भगवान यज्ञ का शुभारंभ || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : खरीक बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 सूर्य भगवान यज्ञ का शुभारंभ धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के बीच विधिवत रूप से किया गया। यज्ञ के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया मुख्यालय के पुलिस आरक्षी उपाधीक्षक मनोज सुमन ने किया। इस अवसर पर कथा वाचक पूज्य महाराज भारद्वाज जी, निरंजन साह बभनगामा सहित यज्ञ समिति के सभी पदाधिकारी एवं स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण […]

Noimg

खरीक पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट करने वाले युवक को किया गिरफ्तार|| GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । खरीक पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट और रंगदारी की कोशिश करने वाले तेलघी निवासी रामचंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना पीड़िता ने खरीक थाने को दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि रामचंद्र सिंह नशे की हालत में उनके घर में घुस आया और उनके पति व देवर से मारपीट करने के साथ ही पैसे की रंगदारी की मांग कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर थाने लाया। गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया। घटना के बाद खरीक थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में […]

Noimg

खरीक से 21 वर्षीय युवक हरिनंदन कुमार लापता, परिवार ने पुलिस से की मदद की अपील || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के निवासी रामचंद्र शर्मा ने अपने मंझले पुत्र हरिनंदन कुमार (21 वर्ष) के लापता होने की सूचना देते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन से तत्काल खोजबीन करने का अनुरोध किया है। परिवार के अनुसार, हरिनंदन कुमार 17 जनवरी 2026, शनिवार की सुबह करीब 1 बजे नवगछिया नया टोला से जी.बी. कॉलेज के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पूरे दिन और रात तक परिवार और रिश्तेदारों द्वारा हर जगह खोजबीन की गई, साथ ही मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे परिवार में पुत्र के सुरक्षित लौटने को लेकर चिंता और भय व्याप्त है। उन्होंने खरीक थाना को आवेदन देकर अपनें […]

Noimg

खरीक थाना पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उस्मानपुर निवासी महेंद्र ठाकुर एवं विजय ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के विरुद्ध नवगछिया के एसीजेएम न्यायालय से वारंट निर्गत था। इसके बाद पुलिस टीम ने उनके आवास पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। Chanchal Jha

Noimg

खरीक गणेशपुर में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के गणेशपुर में रविवार को एक दुखद एवं रहस्यमय घटना सामने आई। मोहम्मद शमशाद आलम के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इश्तियाक आलम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालक की मौत स्मैक और सॉल्यूशन जैसे नशीले पदार्थों के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरीक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटनास्थल से नशे की हालत में मिली एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त नाबालिक ने स्वीकार किया है कि वह मृतक के साथ नशा कर रही […]

Noimg

खरीक में लूटी गई मोबाइल के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र में 20 दिसंबर 2025 को हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला एनएच-31 स्थित देवांशी ढ़ावा के पास हुआ था, जहां मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने वरूण कुमार के साथ मारपीट की और उनका अपाची मोटरसाइकिल, मोबाइल, पर्स एवं अन्य दस्तावेजों सहित बैग लूट लिया। इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या-374/25, धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले की जांच में तकनीकी और मानवीय सूचना का संकलन करते हुए पुलिस ने 1 जनवरी 2026 को रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी प्रिंस कुमार झा उर्फ अनंत झा (पिता सुबोध झा), राजू कुमार (पिता रघुनंदन यादव) और राकेश कुमार (पिता […]

खरीक थाना क्षेत्र के हत्याकांड में एक लाइनर गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना अंतर्गत ग्राम अठनिया में हुए ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड की घटना दिनांक 08 सितंबर 2025 को घटित हुई थी। मामले में मृतक के पुत्र कुन्दन कुमार के फर्दबयान के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 281/25, दिनांक 08.09.25, धारा 103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के अनुसंधान के क्रम में पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 19 दिसंबर 2025 को पुलिस ने इस कांड के लाइनर बहादुर मंडल, पिता ललित नारायण मंडल, […]

खरीक में शराब के नशे में रंगदारी मांगने और मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरबाड़ी चौक के पास मंगलवार को शराब के नशे में रंगदारी मांगने और मारपीट करने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटु पासवान, पिता स्वर्गीय जुल्लो पासवान, निवासी थाना खरीक, जिला भागलपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में लोगों से रंगदारी की मांग कर रहा था और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर खरीक थाना लाया और उसके खिलाफ खरीक थाना कांड संख्या 329/25 दिनांक 29.10.25 के तहत बी.एन.एस. की […]

Noimg

खरीक एनएच पर टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार घायल ||GS NEWS

DESK20250

दो की हालत गंभीर, मायागंज भागलपुर रेफर नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। यह हादसा एनएच-31 पर खरीक प्रखंड मुख्यालय के समीप उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ्तार सीएनजी टेंपो (संख्या बीआर 34 पी 6809) और बाइक (संख्या बीआर 10 एयू 4980) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार छह में से चार यात्री घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गिर पड़े। टक्कर के बाद टेंपो पलट […]

खरीक पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद, न्यायालय में दर्ज कराया गया बयान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। खरीक थाना पुलिस ने अपहरण की गई नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया है। इस संबंध में 17 मई को किशोरी की मां ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को शादी की नीयत से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आवेदन के आधार पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू की। अंततः अपहृता को बरामद कर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद किशोरी का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया। इसके पश्चात अपहृता को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। DESK2025