March 3, 2026
कनकी टोला साहू परबत्ता में पड़ोसियों के बीच मारपीट, एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
Chanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के कनकी टोला, साहू परबत्ता में बुधवार को पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पीड़ित परिवार के घर के दरवाजे पर हुई। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पड़ोसियों के साथ कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने मिलकर परिवार के सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में अंजनी देवी, पति डोमी चौधरी, के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उनके सिर से काफी रक्तस्राव हुआ। वहीं गुरो […]