5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के कनकी टोला, साहू परबत्ता में बुधवार को पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पीड़ित परिवार के घर के दरवाजे पर हुई। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पड़ोसियों के साथ कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने मिलकर परिवार के सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट में अंजनी देवी, पति डोमी चौधरी, के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उनके सिर से काफी रक्तस्राव हुआ। वहीं गुरो कुमार और गुलचुन चौधरी को चेहरे सहित पूरे शरीर में चोटें आई हैं।

परिवार की पुत्री आँचल कुमारी, पिता डोमी चौधरी, के हाथ में गंभीर चोट लगी है और हड्डी टूटने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा पीयूष कुमार, जो डोमी चौधरी के पुत्र हैं और लगभग 75 प्रतिशत शारीरिक रूप से विकलांग बताए जाते हैं, उन्हें भी मारपीट में चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया । जहां सभी घायलों का उपचार किया गया । वहीं परबत्ता थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: