July 28, 2025
भागलपुर की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीते स्वर्ण और कांस्य पदक ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में 25 से 27 जुलाई तक आयोजित 9वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भागलपुर की रुद्राणी रानी और इक़ुरा क़मर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। रुद्राणी रानी, जिनकी उम्र 14 वर्ष है और जो इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा हैं, ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवांवित किया। वहीं इक़ुरा क़मर ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों प्रतिभाशाली बालिकाएं भागलपुर अकैडमी ऑफ कराटे एंड जूडो क्लब से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जिला कराटे संघ, भागलपुर के अध्यक्ष […]