December 27, 2025
पीरपैंती में सड़क ढलाई में भारी अनियमितता, विधायक मुरारी पासवान का औचक निरीक्षण, निर्माण एजेंसी को चेतावनी || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्यालापुर–सरकंडा मार्ग पर चल रहे सड़क ढलाई कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। क्षेत्र के विधायक मुरारी पासवान ने सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री और तकनीकी मानकों में कई खामियां पाई गईं। यह निर्माण कार्य मदर इंडिया कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सड़क की ढलाई में मानकों की अनदेखी, सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल और तकनीकी प्रक्रिया में लापरवाही स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इन कमियों को देखकर विधायक मुरारी पासवान ने कड़ी नाराजगी जताई। मौके पर ही उन्होंने कंपनी के प्रबंधक से फोन पर बातचीत कर तीखी फटकार लगाई और निर्माण कार्य में तत्काल सुधार करने […]