Category Archives: बाढ़

गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

चेतावनी के जलस्तर को छूने को बेताब गंगा नदी गोपालपुर – गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने का सिलसिला लगातार जारी रहने के कारण गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर को छूने को बेताब नजर आ रही है.जलस्तर में वृद्धि होने के कारण विभिन्न स्परों पर पानी का दवाब काफी बढ गया है.हालाँकि तटबंध व स्परों की सुरक्षा हेतु होमगार्ड के जवानों व रात्रि प्रहरी को जल संसाधन विभाग द्वारा तैनात कर दिया गया है। परन्तु जलस्तर में वृद्धि होने के कारण शांत गंगा नदी के जलप्रलय मचाने की संभावना से तटवर्त्ती गाँव के लोग काफी डरे व सहमे हुए हैं.गंगा नदी का न्यूनतम जलस्तर 24.00मीटर ,चेतावनी का जलस्तर 31.60 मीटर,खतरे का जलस्तर 33.60 मीटर व अधिकतम जलस्तर […]

बकरा और कनकई नदी में उफान, अररिया और किशनगंज के 24 से अधिक गांवों में घुसा पानी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र से पानी आने के कारण अररिया के बकरा नदी और किशनगंज के कनकई नदी में उफान आ गया है। इन दोनों नदियों में उफान आने से अररिया के पलासी प्रखंड क्षेत्र और किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड के 24 से अधिक गांवों में पानी घुस गया है। लोगों को एक बार फिर 2017 के प्रलयंकारी बाढ़ जैसी आपदा आने का डर होने लगा है। पलासी प्रखंड के स्कूल और अस्पताल में घुसा पानीअररिया के पलासी प्रखंड क्षेत्र होकर बहने वाली बकरा नदी में उफान आ गया है। वहीं रतवा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है। इधर बकरा नदी के उफनाने से निचले इलाकों में पानी फैलना शुरू […]

ब्रह्मोत्तर बाँध का निर्माण अधर में प्रखंड मुख्यालय गोपालपुर सहित पूरे प्रखंड में बाढ का खतरा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड को गंगा व कोसी नदी की बाढ से बचाने वाला ब्रह्मोत्तर बाँध का पुनर्निमाण नहीं कराये जाने के कारण पूरे प्रखंड में पुनः बाढ के पानी के प्रवेश करने की संभावना बढ गई है.बताते चलें कि डीएम प्रणव कुमार ने सैदपुर के ग्रामीणों की माँग पर मनरेगा से ब्रह्मोत्तर बाँध की मरम्मत करवाने का निर्देश दिया था ताकि प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड को बाढ के प्रकोप से बचाया जा सके। डीएम के निर्देश पर डीडीसी ने मनरेगा पीओ को ततकाल बाँध की मरम्मत करवाने को कहा.परन्तु मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा से इस बाँध का निर्माण तकनीकी कारणों से नहीं कराये जाने की बात कह कर मनरेगा पीओ ने अपना पल्ला झाड लिया। […]

बिहार / नेपाल में भारी बारिश से उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, वाल्मीकिनगर बैराज से छोड़ा पानी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बगहा के दियारा इलाके में बाढ़ का पानी घुसा, बेतिया में अलर्ट जारी मुजफ्फरपुर में गंडक और बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि नेपाल में हो रही भारी बारिश के चलते उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वाल्मीकिनगर बैराज से 2.8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके चलते गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बगहा के दियारा इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। शिवहर में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यहां बागमती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। पानी का बहाव तेज है। बेतिया में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जलसंसाधन विभाग […]

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,अलर्ट मोड में आपदा प्रबंधन GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है। विभाग ने जिलाधिकारियों के साथ वीसी कर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही आपदा बलों को विशेष चौकस रहने को कहा है। दरअसल मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक बागमती बेसिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे बिहार के 14 जिलों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। अगर ऐसा हुआ तो कम से कम 50 लाख की आबादी बाढ़ संकट में फंस सकती है। हालांकि प्रभावितों की संख्या इससे कहीं अधिक होगी। कोरोना काल में यह संकट प्रशासन के लिए भारी न पड़े, इसे देखते हुए जिलों को किसी भी परिस्थिति से निपटने को कहा गया है। अलर्ट […]

Noimg

मधुबनी और जयनगर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लेंगे जायजा आज :- CM नीतीश कुमार GS NEWS

admin0

कोसी बेसिन में शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करें मुख्यमंत्री ने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए ललबेकिया दायां मार्जिनल बांध एवं कमला वियर के बायें एवं दायें गाईड/मार्जिनल बांध पर बाढ़ संघर्षात्मक सामग्रियों का भंडारण पर्याप्त मात्रा में रखें। कोशी बेसिन में प्रस्तावित 22 कार्यों में से 15 को पूरा करा लिया गया है। शेष सात कार्यों को भी शीघ्र पूरा करें। जल संसाधन विभाग द्वारा प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि कमला वियर के बायें एवं दायें गाईड बांध का मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्य अभी अपूर्ण है। पूर्वी चम्पारण के बेलवा धार में एंटी फ्लड स्लुईस गेट निर्माण का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इन कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने निर्देश दिया। adminwww.gs-news.in