October 22, 2025
बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा से नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी ||GS NEWS
DESK2025बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा से नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी नवगछिया : बिहार विधानसभा चुनाव के तहत 152 बिहपुर और 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। बिहपुर विधानसभा से कुल 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन सफलतापूर्वक दाखिल किया है। इनमें प्रमुख उम्मीदवारों में कुमार शैलेंद्र (भाजपा), अर्पणा कुमारी (वीआईपी), पवन चौधरी (जन सुराज), कृष्ण कुमार मंडल (बीएसपी) शामिल हैं। इसके अलावा रूपम देवी, अवनीश कुमार, किशोर कुमार, ममता कुमारी, अजय कुमार रविदास और संजीव कुमार भी मैदान में हैं। बिहपुर विधानसभा से दो नामांकन रद्द किए गए हैं। इनमें जनशक्ति जनता दल के संतोष कुमार तिवारी और निर्दलीय प्रत्याशी कुंदन कुमार मिश्रा शामिल हैं। नामांकन रद्द होने का कारण दस्तावेजों में खामियां बताई गई हैं। […]