5
(1)

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी कुमार शैलेन्द्र ने अपनी छवि खराब किए जाने और चुनावी माहौल बिगाड़ने के प्रयास के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार प्रदेश से शिकायत की है। उन्होंने अपने पत्र में आरोप लगाया कि चुनाव के व्यस्त समय में विपक्षी प्रत्याशी और उनके समर्थक सुनियोजित तरीके से उनके खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं और सोशल मीडिया पर गलत आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

कुमार शैलेन्द्र ने पत्र में लिखा है कि वे जनता के बीच चुनाव प्रचार में व्यस्त रहते हैं और सकारात्मक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद विपक्षी उम्मीदवार अवनीश कुमार और उनके परिवार द्वारा लगातार उन्हें और उनके समर्थकों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 29 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 4 बजे विपक्षी प्रत्याशी के गांव में हुई एक घटना को तोड़-मरोड़ कर उनके खिलाफ प्रचारित किया जा रहा है। शैलेन्द्र के अनुसार, उस दिन विपक्षी प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने सड़क पर गाड़ियों का जाम लगाकर उनकी गाड़ी को घेर लिया और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इस पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर गलत ढंग से पेश कर उन्हें “अभद्र व्यवहार” करने वाला बताकर बदनाम किया गया।

कुमार शैलेन्द्र ने बताया कि इस तरह की हरकतें चुनावी माहौल को बिगाड़ने और मतदाताओं को गुमराह करने की साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि अवनीश कुमार, पवन चौधरी सहित अन्य प्रत्याशियों के परिवार और समर्थकों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और जनसंपर्क अभियानों के दौरान सभी प्रत्याशियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी तरह की गलतफहमी या अफवाह न फैले।

पत्र के अंत में उन्होंने लिखा है कि वे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में विश्वास रखते हैं और आयोग से उम्मीद करते हैं कि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई होगी, जिससे चुनावी माहौल शांत और पारदर्शी बना रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: