November 1, 2025
भाजपा प्रत्याशी ई० शैलेन्द्र ने चुनाव आयोग से की शिकायत, लिखा — विपक्षी प्रत्याशी कर रहे हैं साज़िश, मेरी छवि को किया जा रहा है खराब ||GS NEWS
नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी कुमार शैलेन्द्र ने अपनी छवि खराब किए जाने और चुनावी माहौल बिगाड़ने के प्रयास के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार प्रदेश से शिकायत की है। उन्होंने अपने पत्र में आरोप लगाया कि चुनाव के व्यस्त समय में विपक्षी प्रत्याशी और उनके समर्थक सुनियोजित तरीके से उनके खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं और सोशल मीडिया पर गलत आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कुमार शैलेन्द्र ने पत्र में लिखा है कि वे जनता के बीच चुनाव प्रचार में व्यस्त रहते हैं और सकारात्मक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद विपक्षी उम्मीदवार अवनीश कुमार और उनके परिवार द्वारा लगातार उन्हें और उनके समर्थकों को बदनाम करने […]